Veda V/S Khel Khel Mein BO Collection Day 7: थिएटर में जिन दो फिल्मों की हालात पतली हो गई है वो है जॉन अब्राहम ( John Abarahm) की फिल्म वेदा ( Veda) और अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की फिल्म खेल-खेल( Khel Khel Mein) में। एक हफ्ते के अंदर ही दर्शकों ने इन दोनों फिल्मों को टाटा-बाय कह दिया है। हाल ऐसा है कि थिएटर में इन दोनों फिल्मों की सीट खाली जा रही है, जिससे थिएटर मालिकों को भी भारी नुकसान हो रहा है। वहीं कुछ शहरों में तो जॉन की वेदा को स्क्रीन से ही हटा दिया गया है। इसके पीछे की वजह स्त्री 2 के शो बढ़ाना बताया जा रहा है। सांतवें दिन की रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।
खेल-खेल में और वेदा को रिलीज हुए सात दिन हो गए है। 15 अगस्त वीरवार को सिनेमाघरों में आई ये फिल्में अब कमाई के मामले में पिछड़ गई है। दर्शकों ने टिकट खरीदनी बंद कर दी है, जिसका असर ये है कि इन फिल्मों के शो तक नहीं मिल रहे। आइए आपको बताते हैं कि सांतवें दिन इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।
सांतवें दिन की कमाई
अक्षय कुमार( Akshay Kumar) , तापसी( Tapsee Pannu) , एमी विर्क( Ammy Virk) , वाणी कपूर( Vani Kapoor) मल्टी स्टार मूवी थिएटर में रेंगकर चल रही है। सांतवें दिन इसने 1.04 करोड़ की कमाई की है। स्त्री 2 के बाद अक्षय की फिल्म ही दर्शकों की सेकंड चॉइस बन रही है।
जॉन अब्राहम( John Abraham ) , शार्वरी( Sharvari) की फिल्म वेदा( Veda) का तो मानो बुरा हाल है। इसकी टिकट तक दर्शक नहीं खरीद रहे हैं। सांतवें दिन फिल्म ने केवल 52 लाख ही जोड़े। अगर ऐसा चलता रहा तो ये थिएटर से बिल्कुल गायब हो जाएगी।
