बॉक्स ऑफिस

Stree 2 Box office Collection: 7वें दिन धड़ाम से गिरी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर की कमाई, 300 करोड़ी होने से है एक कदम दूर

Stree 2 Box office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस जलवा बरकरार है। हालांकि 7वें दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई है फिर भी यह मूवी 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है।

Image

Stree 2

Stree 2 Box office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) ने घरेलू के साथ-साथ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया हुआ है। फिल्म की कमाई देखने के बाद निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देख लोगों ने प्यार तो दिया है बल्कि 'स्त्री 2' में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अपने किरदारों में खूब जचे हैं। बुधवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिर भी यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' के 7वें दिन के आंकड़े जो सामने आए हैं उनके मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11 से 12 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 7 दिनों के बाद भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है। दूसरा वीकेंड खत्म होते-होते फिल्म 'स्त्री 2' 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

बताते चलें अमर कौशिक के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'स्त्री 2' ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी मारी थी। उम्मीद की जा रही है कि 'स्त्री 2' शाहरुख खान की 'पठान' और सनी देओल की 'गदर 2' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है। वैसे आपने यह फिल्म देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article