बॉक्स ऑफिस

Stree 2 Box Office Day 8: स्त्री 2 की कमाई में आठवें दिन आया भारी उछाल, 300 करोड़ के पास पहुंची फिल्म

Shraddha Kapoor film Stree 2 Box Office Day 8: बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि आठवें दिन इस मूवी की कमाई में फिर से उछाल आया है।

Image

str (4)

Stree 2 Total Collection: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बीते 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस दिन अक्षय कुमार की मूवी खेल खेल में और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। हालांकि स्त्री 2 के सामने इन दो फिल्मों ने घुटने टेक दिए। बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने एक झटके में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इस बीच श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री की आठवें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं इस मूवी ने 8 वें दिन क्या कमाल किया है।

स्त्री 2 ने 8 वें दिन की धांसू कमाई

बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने 8 वें दिन 16 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि इसी के साथ फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भारत में इस मूवी ने कुल 290.85 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है। बता दें कि स्त्री 2 जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। इस वीकेंड राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 कई फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली है।

ये सितारे आ रहे हैं नजर

बताते चलें कि फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। वहीं इस मूवी में अक्षय कुमार और वरुण धवन ने धांसू कैमियो किया था। इस मूवी के लिए लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। मालूम हो कि श्रद्धा कपूर ने इस मूवी में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। फिल्म में उनका अंदाज इतना ज्यादा कातिलाना है कि हर कोई घायल हो गया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article