Toxic Box Office Day 3 Collection (Prediction): 200 करोड़ी हो जाएगी Yash की एक्शन ड्रामा, रक्षाबंधन का मिला फायदा

यश स्टारर टॉक्सिक की रफ्तार दूसरे दिन धीमी पड़ गई थी, जिसके बाद तीसरे दिन की कमाई को लेकर हर किसी के मन में सवाल हैं। इनसाइडर्स की मानें तो ये तीसरे दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

साउथ सुपरस्टार यश की हालिया रिलीज टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत दर्ज करते हुए ओपनिंग डे पर 101 करोड़ रुपये का आंकड़ा दर्ज कराया था। इसके बाद हर किसी को लग रहा था कि दूसरे दिन ये मूवी इसी तरह से धमाल मचाएगी लेकिन सेकेंड डे टॉक्सिक की कमाई में भारी गिरावट आई और कमाई केवल 36 करोड़ में ही सिमट गई। दूसरे दिन आई 70% की गिरावट ने ट्रेड पंडितों को भी हिला दिया है और हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि तीसरे दिन टॉक्सिक कितना करोबार करेगी? अगर सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे दिन टॉक्सिक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News पढ़ें: MS Subbulakshmi Biopic के लिए फाइनल हुई Rashmika Mandanna, जल्द होगा ऐलान

Toxic Box Office Day 3 Collection (Prediction): 200 करोड़ी हो जाएगी Yash की एक्शन ड्रामा, रक्षाबंधन का मिला फायदा

Toxic Box Office Day 3 Collection (Prediction): 200 करोड़ी हो जाएगी Yash की एक्शन ड्रामा, रक्षाबंधन का मिला फायदा

Rakshabandhan 2026 का मिलेगा Toxic को फायदा

शुक्रवार के दिन पूरे देश में रक्षाबंधन की धूम देखने को मिल रही है। नेशनल हॉलीडे की वजह से टॉक्सिक को फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है। माना जा रहा है कि टॉक्सिक की कमाई में तीसरे दिन बम्पर उछाल आएगी और ये मूवी आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ इंडिया तक टॉक्सिक को देखने के लिए दर्शक थिएटर जा रहे हैं और इससे मूवी का कलेक्शन बढ़ने की पूरी उम्मीद है। ट्रेड पंडितों की मानें तो टॉक्सिक ने शाम को 6 बजे तक 14 करोड़ का कारोबार कर लिया है। शाम में दर्शकों की और भी भीड़ देखने को मिलेगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News पढ़ें: 48 घंटे में ही 2026 की 9th Highest Grosser बनी Yash की Toxic

End of Feed