Toxic BO Collection Day 3: रक्षाबंधन पर यश की मूवी को नहीं मिला भाव, कमाई में आई 29.3% गिरावट

Toxic Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई में तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई है। यहां तक कि रक्षाबंधन पर भी फिल्म ज्यादा खास कलेक्शन नहीं कर पाई।

Toxic Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। यश की फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। लेकिन जो क्रेज 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों में था, वो चंद दिनों में ही गायब होता नजर आ रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जहां 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया था तो वहीं अब दूसरे और तीसरे दिन ही 'टॉक्सिक' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। 'टॉक्सिक' का हाल बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हो रहा है कि फिल्म को रक्षाबंधन पर भी लोगों ने भाव नहीं दिया और मूवी के कलेक्शन में दूसरे दिन के मुकाबले 29.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: MS Subbulakshmi Biopic के लिए फाइनल हुई Rashmika Mandanna, जल्द होगा ऐलान

Toxic की कमाई में आई गिरावट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.60 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म बीते दिन 19,390 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। ऐसे में मूवी का कुल ग्रॉस कलेक्शन तीन दिनों में जहां 197.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है तो वहीं नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये है। वहीं विदेशों में 'टॉक्सिक' ने 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे फिल्म की कुल कमाई वैश्विस स्तर पर 221.45 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। मूवी के कलेक्शन में गिरावट के बाद भी इसने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा बखूबी पार कर लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 48 घंटे में ही 2026 की 9th Highest Grosser बनी Yash की Toxic

      सिनेमाघरों में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) की ऑक्युपेंसी 25.5 प्रतिशत दर्ज की गई। बता दें कि 'टॉक्सिक' ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन दूसरे दिन ही फिल्म औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरी। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई महज 37.65 करोड़ रुपये ही हुई। गीतू मोहनदास के निर्देशन में तैयार हुई इस मूवी को 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में तैयार किया गया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कमाई में आ रही गिरावट के बीच फिल्म अपना बजट भी पूरा कर पाएगी या नहीं।

      End of Feed