The Odyssey Box Office Day 4: क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) दुनिया भर के साथ-साथ भारत में शानदार कमाई कर रही है। बताया जा रहा है कि रिलीज के 4 दिनों के अंदर ग्लोबल मार्किट में इस मूवी ने 2700 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। भारत में सोमवार को आम तौर पर देखी जाने वाली सुस्ती के बावजूद भी इसने ठीक-ठाक कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है। IMAX में शूट की गई इस मूवी को मेकर्स ने 17 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया था। आइए देखते हैं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह कितने करोड़ रुपये छाप चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Health Update: क्या सच में बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत? ब्लॉग देख फैन्स हुए चिंतित)
4 दिनों में 'द ओडिसी' ने भारत में कमाए इतने करोड़
क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में 83.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। विदेशों में इसने लगभग 1,400 करोड़ रुपये कमाए हैं। दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई अब 2,700 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई है। यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है। इंडिया में इस मूवी ने चौथे दिन यानी सोमवार को 8.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार के मुकाबले इसमें 61.9% की गिरावट आई है, जो वीकडे में नॉर्मल माना जाता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 2026 में ही रिलीज होगी Salman Khan की 'Maatrubhumi', मेकर्स ने टालने की अफवाहों पर लगाई लगाम)

The Odyssey
होमर नामक कवि ने बहुत समय पहले एक महान यूनानी कहानी लिखी थी। यह कहानी ओडिसियस नाम के बहादुर योद्धा की है। ट्रोजन युद्ध खत्म होने के बाद वह अपने घर इथाका राज्य में वापस लौटना चाहता था। लेकिन उसकी घर वापसी की यात्रा पूरे 20 साल तक चली। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
