The Kerala Story 2 Box Office Day 3: उल्का-अदिति स्टारर का रविवार रहा शानदार, कमाए इतने करोड़

The Kerala Story 2 Box Office Day 3: उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शनिवार और रविवार को इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है, जो तारीफ के काबिल है। आइए देखें फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ है।

The Kerala Story 2 Box Office Day 3: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' कई विवादों में फंसने के बाद 27 फरवरी की शाम सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस मूवी ने पहले दिन भले ही कम कमाई की थी लेकिन शनिवार के कलेक्शन को देखकर निर्माताओं की चिंता तुरंत खत्म हो गई थी। मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि अगर यह मूवी सुबह-सुबह रिलीज होती तो, यह बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहती। आइए देखें इन तीन दिनों में 'द केरला स्टोरी 2' (The Kerala Story 2 ) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।

The Kerala Story 2

Pic Credit: IMDb

जानिए कैसा रहा 'द केरला स्टोरी 2' का ओपनिंग वीकेंड

उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम रहा था। Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक 'द केरल स्टोरी 2' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 4.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'द केरला स्टोरी 2' ने पहले दिन 75 लाख रुपये, दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 4.51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी ओपनिंग वीकेंड में 9.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। इसका मतलब यह है कि दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: 2026 में रिलीज होते ही 'इक्कीस' से लेकर 'अस्सी' सहित ये 6 फिल्में हुईं फ्लॉप, मेकर्स को लगी करोड़ों रुपये की चपत)

End of Feed