The Kerala Story 2 Box Office Day 2: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' कई वजह से विवादों में रही थी। इस मूवी का टीजर और ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया था। केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज पर 15 दिनों के लिए अंतरिम रोक लगा दी थी। सीबीएफसी को फिल्म को दोबारा देखने और 'द केरल स्टोरी 2' के विवादित हिस्सों की दोबारा एक्जामिन करने का आदेश किया था। इन सब विवदों के बाद फिल्म 27 फरवरी की शाम को रिलीज हुई। पहले दिन इस मूवी ने काफी कम कमाई की थी लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला।
दूसरे दिन 'द केरला स्टोरी' ने की शानदार कमाई
उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) ने पहले दिन केवल 75 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़े के मुताबिक 'द केरला स्टोरी 2' ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिसे देख मेकर्स काफी खुश हैं। इन दो दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रविवार के कलेक्शन में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। (इसे भी पढ़ें: Toxic: यश स्टारर के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानिए कब देगा दस्तक)

The Kerala Story 2
'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता को सुरेखा के किरदार में देखा जा रहा है जबकि अदिति दिव्या के रूप में नजर आ रही हैं। वहीं, ऐश्वर्या नेहा का किरदार निभा रही हैं। महिला कलाकारों के अलावा इस मूवी में सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला और युक्तम खोसला सहित कई एक्टर्स भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन कामाख्या ने किया है जबकि इसकी कहानी विपुल अमृतलाल शाह और अमरनाथ झा ने लिखी है।
