The Goat Box Office Collection Day 10: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। द गोट में विजय धुआंधार एक्शन करते हुए नजर आए। फिल्म का निर्देशन वेकेंट प्रभु ने किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली था। लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। फिल्म जल्द 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं फिल्म ने 10 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया है। ये भी पढ़ें-Vijay Sethupathi ने Kamal Haasan की Indian 2 को किया था रिजेक्ट, जानिए वजह
The Goat (credit Pic: Instagram)
'द गोट' ने पहले हफ्ते में 178 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने तमिल में 156.4 करोड़, हिंदी में 11.3 करोड़, तेलुगु में 10.3 करोड़ का बिजनेस किया था। 9वें दिन फिल्म ने कुल मिलाकर 6.75 करोड़ की कमाई की थी। तमिल में 6.25, हिंदी में 40 लाख और तेलुगु में 10 लाख का बिजनेस किया है। 10वें दिन फिल्म ने सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 13 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 197.75 करोड़ का बिजनेस किया है। शनिवार को तमिल में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 56.74 प्रतिशत थी।
साइंस फिक्शन ड्रामा है द गोट
वेकेंट प्रभु ने फिल्म में एक्शन के साथ-साथ बाकी इमोशनंस को भी दिखाया है। फिल्म में थलपति विजय डबल रोल में है। फिल्म में एक्टर के दोनों रोल एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। विजय के काम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। गोट पीरियड साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म थलपित 69 का ऐलान कर दिया है। वो एक्टर के करियर की आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद एक्टर पूरी तरह से राजनीतिक करियर में सक्रिय हो जाएंगे।
