बॉक्स ऑफिस

The Buckingham Murders vs Tumbbad collection Day 2: 6 साल पुरानी फिल्म के आगे रेंगती नजर आई Kareena Kapoor की 'द बकिंघम मर्डर्स', दो दिन में जोड़े चिल्लर

The Buckingham Murders vs Tumbbad collection Day 2: करीना कपूर की फिल्म ने पहले दिन जहां मुश्किल से एक करोड़ कमाए थे वहीं तुम्बाड़ को देखने के लिए लोग बेताब नजर आए थे। आइए आपको बताते हैं शनिवार को दोनों ही फिल्मों ने कितनी कमाई की.

Image

The Buckingham Murders vs Tumbbad collection Day 2

The Buckingham Murders vs Tumbbad collection Day 2: करीना कपूर खान( Kareena Kapoor) की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' इन दिनों थिएटर में लगी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं और इसे दर्शकों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। करीना कपूर की इस फिल्म को टक्कर देने सिनेमाघरों में फिल्म 'तुम्बाड़' को री-रिलीज किया गया है। दोनों ही फिल्मों को परदे पर आए दो दिन हो गए हैं। करीना कपूर की फिल्म ने पहले दिन जहां मुश्किल से एक करोड़ कमाए थे वहीं तुम्बाड़ को देखने के लिए लोग बेताब नजर आए थे। आइए आपको बताते हैं शनिवार को दोनों ही फिल्मों ने कितनी कमाई की

The Buckingham Murders Day 2 :

हंसल मेहता की मर्डर मिस्ट्री फिल्म द बकिंघम मर्डर्स ने दर्शकों को उदास कर दिया । शुक्रवार 13 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन केवल 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को हिन्दी-इंग्लिश दोनों भाषा में रिलीज किया गया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया जिससे फिल्म थिएटर से 1.90 करोड़ जोड़ पाई, कुल मिलाकर 'द बकिंघम मर्डर्स' की दो दिन की कमाई 2.65 करोड़ हो गई है।

Tumbbad Day 2:

बात करें साल 2018 में आई फिल्म तुम्बाड़( Tumbbad) की जिसे दो दिन पहले ही दोबारा रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन दिखाया और 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया। वीकेंड की शुरुआत होते ही फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और दर्शकों को अपनी ओर खींच ही लिया। शनिवार को फिल्म ने 2.20 करोड़ कमाए हैं। कुल मिलाकर तुम्बाड़ का दो दिन का कलेक्शन 3.85 करोड़ हो गया है जो द बकिंघम मर्डर्स से ज्यादा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article