बॉक्स ऑफिस

The Buckingham Murders: पहले ही दिन Kareena Kapoor की फिल्म का हुआ बुरा हाल, कमाए महज इतने करोड़

The Buckingham Murders Collection Day 1: करीना कपूर की द बकिंघम मर्डर्स सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। करीना के साथ फिल्म में सेफ रणवीर बरार भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म में करीना की एक्टिंग काबिले तारीफ है। लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर कोई बज देखने को नहीं मिला। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Image

The Buckingham Murders Collection (credit Pic: instagram)

The Buckingham Murders Collection Day 1: करीना कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म द बकिंघम मर्डर्स सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। बकिंघम मर्डर्स एक्शन क्राइम थ्रिलर है। फिल्म को लेकर फैंस को काफी उम्मीदें थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बुरी तरह से पिट गई। इस फिल्म से करीना ने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है। आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है। ये भी पढ़ें- Malaika Arora के पिता की प्रार्थना सभा में करीना सेमत ये सितारे आए नजर, सेलेब्स ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन महज 1.15 करोड़ की कमाई की। द बकिंघम मर्डर्स को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस हफ्ते ये फिल्म अकेले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई।

पहले ही दिन फुस्स हुई करीना की द बकिंघम मर्डर्स

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते 'वीर जारा' और 'तुम्बाड' को री रिलीज किया गया है। द बकिंघम मर्डर्स की कमाई एक्ट्रेस की वुमेन सेंट्रिक फिल्म क्रू से भी कम है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी। वहीं, ब्लॉकबस्टर स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है।

द बकिंघम मर्डर्स में करीना ने भारतीय ब्रिटिश जासूस जस्मीत का किरदार निभाया है। जस्मीत के बेटे की मौत हो जाती है। वो बकिंघम में एक बच्चे की तलाश कर रही है। फिल्म की कहानी दिलचस्प है। फिल्म में करीना ने शानदार एक्टिंग की है। उनके काम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। ऐसे में फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। इस फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article