बॉलीवुड

Malaika Arora के पिता की प्रार्थना सभा में करीना सेमत ये सितारे आए नजर, सेलेब्स ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Malaika Arora Father Prayer Meet: मलाइका अरोडा के पिता अनिल मेहता के लिए प्रार्थना सभा रखी गई। इस प्रार्थना सभा में करीना कपूर, अरबाज खान समेत कई सितारे शामिल हुए। प्रार्थना सभा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद मलाइका अपने घर के बाहर नजर आई।

Image

Malaika Father Prayer Meet (credit Pic: Instagram)

Malaika Arora Father Prayer Meet: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता (Anil Mehta) के लिए प्रार्थना सभा रखी गई। इस प्रार्थना सभा में करीना कपूर, अरबाज खान समेत तमाम सितारे नजर आए। प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद मलाइका को अपने पिता के घर से बाहर जाते देखा गया। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक मलाइका को इस मुश्किल के समय में सपोर्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। मलाइका के साथ फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस और अदिति गोवारिकर साथ में नजर आए। ये भी पढ़ें-एयरपोर्ट पर Katrina Kaif नो मेकअप लुक में आईं नजर, ऑल ब्लैक लुक में एक्ट्रेस के स्वैग ने जीता फैंस का दिल

एक्ट्रेस ने चेहरे पर मास्क लगाया था। मलाइका सीधे अपने कार में बैठकर चली गई। दूसरी वीडियो में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा अपने पिता के घर से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। अमृता के साथ उनके पति शकील लाडक और बेटे दिखाई दिए। मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी उनके पिता के घर पर नजर आए थे। एक्ट्रेस की बेस्टफ्रेंड करीना कपूर भी दिखाई दी थी।

अनिल महेता के प्रार्थना सभा में नजर आए ये सितारे

कैसे हुई मलाइका के पिता की मौत

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर को अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी। इस खबर को जानने के बाद शोबिज इंडस्ट्री शॉक्ड है। पिता की मौत से मलाइका और उनकी बहन अमृता पूरी तरह से टूट गई है। एक्ट्रेस की मां का रो रोकर बुरा हाल है। इस मुश्किल समय में अरबाज खान का पूरा परिवार मलाइका के साथ नजर आया। सलमान खान भी मलाइका की मां के घर पहुंचे थे। मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके साथ खड़े नजर आए।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article