Thandel Box Office Collection Day 3: 'तंडेल' ने तीसरे दिन में ही काट दिया गदर, 50 करोड़ से बस चंद कदम है दूर

Thandel box office collection day 3: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की तंडेल इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के तीन दिनों के अंदर तंडेल ने 35.85 करोड़ रुपये कमा लिए है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने रविवार को किनती कमाई की है।

Thandel box office collection day 3: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की तंडेल इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। नागा चैतन्य की ये शादी के बाद पहली फिल्म है। इस फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी की जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

Thandel box office collection
  • Thandel box office collection

इस फिल्म की कहानी श्रीकाकुलम के मछुआरों पर आधारित है, जिन्हें अनजाने में पाकिस्तानी जलक्षेत्र में चले जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया जाता है। रिलीज के तीन दिनों के अंदर तंडेल ने 35.85 करोड़ रुपये कमा लिए है। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 12.1 करोड़ रुपये हुई थी।तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये हुआ है। रात के शो में 61.49% ऑक्यूपेंसी थी, जबकि तेलुगु संस्करण में कुल ऑक्यूपेंसी 62.07% था।

End of Feed