Badass Ravi kumar Box office collection day 4: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की नई फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' ऑडियंस को खास इम्प्रेस नहीं कर पाई है। शुरुआती वीकेंड में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने के बाद अब 'बैडएस रवि कुमार' के सोमवार के कलेक्शन ने निर्माताओं को काफी निराश किया है। लोगों को लग रहा था कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धूम मचा देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 4 दिनों के अंदर हिमेश रेशमिया स्टारर 7 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार नहीं कर पाई है। आइए देखें 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi kumar) की पूरी कमाई कितनी रही है।
मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाई हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार'
Sacnilk ने अब जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) ने चौथे दिन केवल 60 लाख रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई करोड़ों से अब लाखों में पहुंच गई है, जो निर्माताओं के लिए काफी चिंता की बात है। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया के डायलॉग तो लोगों को पसंद आए लेकिन इसकी कहानी दर्शकों के दिलों पर राज करने में विफल रही है। यह मूवी 4 दिनों के अंदर 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है।
हिमेश रेशमिया ने लगभग 11 सालों के बाद रवि कुमार बनकर बड़े परदे पर वापसी की। 'बैडएस रवि कुमार' हिमेश रेशमिया की 'द एक्स्पोज' का स्पिन-ऑफ है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। 'बैडएस रवि कुमार' के साथ जुनैद खान और खुशी कुमार की 'लवयापा' भी रिलीज हुई है।
