Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat: साल 2025 की दिवाली बहुत ही खास रहने वाली है क्योंकि इस 21 अक्टूबर आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की थामा और हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की थामा सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। इन दोनों मूवीज के क्लैश की वजह से ट्रेड पंडितों के बीच में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। इन दोनों मूवीज में से कौन पहले दिन बाजी मारेगा, इसको लेकर अनुमान लगाए जाने लगे हैं। ट्रेड पंडितों के अनुमानों के साथ-साथ ऑनलाइन टिकिट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी आ रहे रुझानों पर लोगों का ध्यान है। अगर थामा और एक दीवाने की दीवानियत की बात करें तो इन दोनों को ही दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है लेकिन फिर भी हर्षवर्धन-सोनम की रोमांटिक ड्रामा एक कदम आगे नजर आ रही है। आइए आपको इसकी असली वजह बताते हैं...
Image Source: Thamma & Ek Deewane Ki Deewaniyat
थामा (Thamma)
Image Source: BookMyShow
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। निर्माता दिनेश विजान की थामा उनके हॉरर यूनिवर्स की सबसे महंगी मूवी है, जिसे देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अगर बुक माई शो पर आ रहे रिएक्शन्स की बात करें तो अब तक इस फिल्म में 116K लोग इंटरेस्ट दिखा चुके हैं। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि थामा को हॉरर यूनिवर्स का फायदा मिलेगा और ये अच्छी ओपनिंग दर्ज कराएगी।
एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat)
Image Source: BookMyShow
हर्षवर्धन राण और सोनम बाजवा स्टारर एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोग इसकी तुलना सनम तेरी कसम से कर रहे हैं। हर्षवर्धन राणे की सनम तेरी कसम जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब उसे बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था लेकिन कुछ वक्त पहले री-रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत सारा प्यार दिया। सनम तेरी कसम की रीकॉल वैल्यू की वजह से ही एक दीवाने की दीवानियत के लिए दर्शकों में क्रेज है। ट्रेड पंडितों की मानें तो एक दीवाने की दीवानियत सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में खूब धमाल मचाएगी। बुक माई शो पर भी इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और इसमें अब तक 115K लोग इंटरेस्ट दिखा चुके हैं।
थामा-एक दीवाने की दीवानियत में से कौन है आगे?
अगर बुक माई शो पर आ रहे रिएक्शन्स को देखें तो थामा थोड़ी सी आगे नजर जरूर आ रही है लेकिन एक दीवाने की दीवानियत को बिना मेगा प्रमोशन्स के जिस तरह का रिस्पांस मिल रहा है, वो कमाल है। एक दीवाने की दीवानियत के मेकर्स ने थामा की तरह कोई भी मेगा प्रमोशनल इवेंट नहीं रखे हैं लेकिन फिर भी लोग इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि ओपनिंग-डे पर इसकी कमाई लोगों को हिला सकती है।
स्क्रीन्स को लेकर थामा-एक दीवाने की दीवानियत को लेकर छिड़ी जंग
अगर ट्रेड के गलियारों से सामने आई खबरों की मानें तो थामा के मेकर्स को एक दीवाने की दीवानियत के क्रेज के बारे में पता चल चुका है, जिस कारण वो डिस्ट्रीब्यूटर्स से ये डिमांड कर रहे हैं कि वो उनकी मूवी के लिए ज्यादा स्क्रीन्स दें। अगर थामा-एक दीवाने की दीवानियत के बीच स्क्रीन्स का बंटवारा बराबर-बराबर रहता है तो ये हो सकता है कि हर्षवर्धन राणे, आयुष्मान खुराना को मात दे दें। यही कारण है कि थामा के मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि उनकी फिल्म को एक दीवाने की दीवानियत से ज्यादा स्क्रीन्स मिल जाएं।
