Thamma Box office Day 8: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म, कमाए इतने रुपये

Thamma box office collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'थामा' 8 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

Thamma box office collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' में काम किया है। इस मूवी में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने सफल 8 दिन पूरे कर लिए है। निर्माताओं के लिए खुशी की बात यह है कि इन 8 दिनों में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। तो चलिए देखते हैं इस हॉरर कॉमेडी 'थामा' (Thamma) ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Thamma box office collection Day 8

Pic Credit: X

100 करोड़ी बन गई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा'

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना के साथ मेकर्स ने रश्मिका मंदाना को कास्ट किया है। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन धमाल मचा रही है। मंगलवार को इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। 8 दिनों में इसकी कमाई की बात करें तो यह 101.10 करोड़ रुपये हो गई है। शुरुआत में धांसू ओपनिंग लेने के बाद अब जाकर यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई है।

End of Feed