TBMAUJ Worldwide Collection: 150 करोड़ से कुछ टूक दूर है शाहिद कपूर की फिल्म, दुनियाभर में मचा रही है गदर

TBMAUJ Worldwide Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन सामने आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने कितना करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

TBMAUJ Worldwide Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तूफान मचा रही है। रोमांटिक और कॉमेडी स्टारर फिल्म को देख लोगों ने उसे खूब पसंद किया सिर्फ यही नहीं कमाई में भी आसमान छू रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 17दिन हो चुके हैं ऐसे में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन सामने आ गया है, जिसे देख कलाकारों के साथ-साथ मकर्स की भी चांदी चांदी हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है विदेश में।

TBMAUJ Worldwide Collection

अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत के साथ-साथ अन्य देशों में खूब तगड़ी कमाई है जिसके आँकड़े सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कुल 120 करोड़ कमा लिए हैं और 150 करोड़ को जल्द छू सकती है। भारत में फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसे मेकर्स काफी ज्यादा खुश हैं।

End of Feed