Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर धनुष (Dhanush) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की स्टोरी से लेकर गाने तक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो है। इन सब के बीच अब फिल्म धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। पहले दिन फिल्म तेरे इश्क में ने बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म तेरे इश्क में का पहले दिन का कलेक्शन कितना है।
Image Source: Tere Ishq Mein Movie
'तेरे इश्क में' ने पहले दिन की इतनी कमाई
धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह है फिल्म की पहले दिन की कमाई की रिपोर्ट। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई देखने के बाद लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने अभी बाकी हैं, जिसमें आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।
इतना है 'तेरे इश्क में' का बजट
डायरेक्टर आनंद एल राय (Aanand L Rai) के निर्देशन में बनी धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स का दिल खुश कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में के लिए मेकर्स ने लगभग 85 करोड़ रुपये खर्च किए है। फिल्म की कमाई की रफ्तार देखने से लग रहा है कि ये मूवी जल्द ही बजट का आंकड़ा पार कर लेगी। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
