Swatantrya Veer Savarkar Vs Madgaon Express Box Office Collection: 22 मार्च को रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की 'स्वातंंत्र्य वीर सावरकर' और कुणाल खेमू की 'मडगांव एक्सप्रेस' रिलीज हुई थी। दोनों एक्टर्स ने अपनी-अपनी फिल्म से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया है। दोनों अलग-अलग जोनर की मूवी हैं। 8वें दिन दोनों फिल्मों को धीमी शुरुआत मिली। रणदीप की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन 5 लाख की कमाई की। फिल्म ने कुल मिलाकर 12. 54 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने कुल मिलाकर 14. 35 करोड़ की कमाई की।
Swatantrya Veer Savarkar Vs Madgaon Express (credit Pic: Instagram)
मडगांव एक्सप्रेस ने 8वें दिन 0.85 लाख की कमाई की। स्वातंत्र्य वीर सावरकर और मडगांव एक्सप्रेस को करीना कपूर की क्रू से कड़ी टक्कर मिली है। क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर 10.07 करोड़ का बिजनेस किया है। क्रू में करीना के साथ तबू और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।
स्वातंत्र्य वीर सावरकर कलेक्शन
स्वातंत्र्य वीर सावरकर में रणदीप हुड्डा के साथ अंकिता लोखंडे और अमित सयाल मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म ने पहले दिन 1.05 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल मिलाकर 12.54 करोड़ का बिजनेस किया है। रणदीप ने इस फिल्म के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। एक्टर ने फिल्म के लिए 30 किलो वजन घटाया था।
मडगांव एक्सप्रेस कलेक्शन
कुणाल खेमू निर्देशित मडगांव एक्सप्रेस की कहानी तीन दोस्तों के जीवन पर आधारित है। फिल्म में प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और अविनाश तिवारी, नोरा फतेही ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तीनों दोस्त साथ में गोवा जाने का प्लान बनाते हैं। फिल्म में कॉमेडी का भरपूर तड़का है।
