Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 5: वरुण-जान्हवी स्टारर ने सोमवार को तोड़ दिया दम, कमाई रही इतने करोड़

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 5: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। इस मूवी ने पहले सोमवार के दिन बेहद ही निराशाजनक कमाई कर मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 5: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी बेस्ड मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 2 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। इस मूवी को देखने के लिए लोगों अंदर क्रेज साफ तौर पर नजर आ रहा था। वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की इस रोमांटिक कॉमेडी की कमाई पहले दिन की 9.25 करोड़ रुपये रही थी। पहले दिन का कलेक्शन निर्माताओं ने इस मूवी से काफी उम्मीदें पाल ली थीं लेकिन हर गुजरते दिन के साथ इसके कलेक्शन में खास बढ़ोतरी नजर नहीं आई। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 5

Photo Credit: IMDb

निराशाजनक रही है वरुण-जान्हवी स्टारर की 5वें दिन की कमाई

शशांक खेतान के निर्देशन में बनकर तैयार हुई वरुण धवन और जान्हवी कपूर की इस रोमांटिक कॉमेडी ने पहले सोमवार के दिन केवल 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह मूवी 5 दिनों के अंदर कुल 33.75 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है। मेकर्स ने एक टिकट पर एक फ्री का ऑफर भी दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे लेकिन उनकी सारी प्लानिंग फेल ही नजर आ रही है। आने वाले दिनों में इस मूवी के लिए 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना और भी मुश्किल नजर आ रहा है।

End of Feed