Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: 60 करोड़ी होने से एक कदम दूर है वरुण-जान्हवी की फिल्म, देखें आंकड़े

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 13: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) भी धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करने में लगी हुई है। यह मूवी अब 60 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 13: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। इस मूवी के साथ 2 अक्टूबर के दिन ही ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा: चैप्टर 1' भी रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों के इस तगड़े क्लैश में बॉक्स ऑफिस पर वरुण-जान्हवी की रोमांटिक-कॉमेडी को मुंह की खानी पड़ी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी अब धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने की ओर बढ़ रही है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 13

Pic Credit: IMDb

जल्द 60 करोड़ी हो जाएगी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'

Sacnilk के मुताबिक एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने मंगलवार के दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी की कमाई सोमवार के दिन 1.25 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म अब 13 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52.60 करोड़ रुपये बिजनेस करने में सफल रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट को निकालने में कामयाब होने वाली है।

End of Feed