Jaat Box Office Collection Day 4: गोपीचन्द मेलिनेनी की फिल्म जाट ( Jaat) ने संडे के दिन अच्छी कमाई की है। पहले तीन दिन के मुकाबले जाट में बढ़ोतरी दिखती नजर आई। इस बार फिल्म ने सिंगल नहीं बल्कि डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। जैसा की ट्रेंड एनालिस्ट का मानना था कि वीकेंड पर कमाई बढ़ सकती है ऐसा हुआ भी। हालांकि हम जाट के कलेक्शन को सनी देओल( Sunny Deol) की पिछले फिल्मों से मिलाकर देखें तो यह उसके आस-पास भी नहीं। आइए आपको बताते हैं जाट ने चौथे दिन कितने कमाए।
फिल्म के चौथे दिन की कमाई की बात करें तो संडे के दिन जाट ने 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने चार दिन में कुल 39 करोड़ कमा लिए हैं। हालांकि फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद उम्मीद है कि इसकी कमाई और भी बढ़ सकती है। जाट के बाकि तीन दिनों के कलेक्शन पर नजर डाले तो फिल्म ने पहले दिन केवल 9 करोड़ कमाए थे उसके बाद दूसरे दिन यह और कम होकर 6.75 करोड़ हो गए थे। वहीं तीसरे दिन भी फिल्म 10 करोड़ से पार नहीं हो पाई। घरेलू बॉक्सऑफिस कलेक्शन
गोपीचंद मालिनेनी( Gopichand Malineni) द्वारा निर्देशित जाट( Jaat) ने सिनेमाघरों में बहुत उम्मीदों और मजबूत कलाकारों के साथ दस्तक दी थी। दर्शकों की संख्या के आंकड़े वीकेंड पर बढ़ भी गए हैं। रविवार को जाट ने हिंदी भाषी क्षेत्रों में कुल 25.51 प्रतिशत दर्शकों की संख्या दर्ज की। सुबह के शो में जहां केवल 11.67 प्रतिशत दर्शक आए, वहीं दिन भर में यह संख्या लगातार बढ़ती गई और शाम के शो में 33.93 प्रतिशत पर पहुंच गई।
