Jaat Box Office Report: सनी देओल ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड, जाट ने ओपनिंग-डे पर ही चटाई गदर को धूल

Jaat beats Gadar: सनी देओल की एक्शन एंटरटेनर जाट (Jaat Movie) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों से फिल्म जाट को शानदार रिस्पांस मिल रहा है और ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि सनी पाजी की ये मूवी भी अच्छी कमाई करेगी। फिल्म जाट जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ना शुरू करेगी लेकिन उससे पहले इसने एडवांस बुकिंग के जरिए गदर (Gadar) मूवी की 24 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है।

Jaat beats Gadar: बॉलीवुड के ओरिजनल एक्शन किंग सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म जाट (Jaat) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की है, जिसे देखते हुए इससे शानदार कमाई की उम्मीद की जा रही है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी और 2025 की बिगेस्ट ओपनर्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेगी। फिल्म जाट से पहले दिन 10-11 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद की जा रही है। इसका बहुत सारा श्रेय इसकी एडवांस बुकिंग को भी जाता है, जो शानदार रही थी। फिल्म जाट ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में कुल मिलाकर 2.20 करोड़ रुपये जोड़े थे। इसी के साथ जाट ने गदर का 24 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है।

jaat beats gadar

जाट ने तोड़ा गदर का 24 साल पुराना रिकॉर्ड

असल में फिल्म जाट ने एडवांस बुकिंग के जरिए 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ ये सनी पाजी की उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने एडवांस बुकिंग के जरिए अपनी पहले दिन की कमाई में अच्छी उछाल दर्ज कराई थी। जाट ने अच्छी एडवांस बुकिंग के जरिए केवल यही कारनामा नहीं किया है बल्कि गदर का 24 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। असल में गदर ने 24 साल पहले एडवांस बुकिंग के जरिए 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे जाट ने पछाड़ दिया है।

End of Feed