बॉक्स ऑफिस

Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर डबल डिजिट भी नहीं कमा पाई 'जाट', बस इतना हुआ कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं, लेकिन जाट ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है। जाट सलमान खान की फिल्म सिकंदर से भी पीछे रह गई। आइए जानते हैं कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

jaat box office collection

Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। एक्टर की इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नहीं नजर आ रहा है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने कमाल की कमाई नहीं की है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

सनी देओल की फिल्म 'जाट' से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन लोगों की उम्मीदों के मुताबिक फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। सनी देओल की लास्ट फिल्म गदर 2 ने 2023 में पहले दिन 40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

सिकंदर से भी रह गई पीछे

सनी देओल की जाट सलमान खान की सिकंदर से भी पीछे रह गई। सलमान खान की फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सिकंदर ने डबल से भी ज्यादा कमाई की थी। जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में जाट का प्रदर्शन बेहतर रहा और हिंदी शो में इसकी ऑक्यूपेंसी दर 12.89% रही। जाट मेकर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म गदर 2 के बाद एक और हिट साबित होगी, लेकिन आकंड़ा देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता है कि नहीं।

ये सितारे आए नजर

फिल्म 'जाट' में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर , राम्या कृष्णन , जगपति बाबू और रेजिना कसांड्रा जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article