Jaat Movie Advance Booking Collection: सनी देओल( Sunny Deol) की फिल्म 'जाट' आज रिलीज होने जा रही है। फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस ने तो एडवांस में ही टिकटें खरीद ली हैं। ट्रेलर को देखकर फैंस पहले ही उत्साहित नजर आ रहे ठे। एक्शन-ड्रामा से भरपूर फिल्म का उत्साह सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां ट्रेड एनालिस्ट का कहना है फिल्म पहले दिन खासी कमाई कर सकती है। हालांकि एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने कुल 50 हजार टिकटें बेची हैं।
जाट के पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म सिंगल डिजिट में कलेक्शन कर सकती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो जिस तरह से 'जाट' की हाइप है यह पहले दिन 10 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म वीकेंड से पहले रिलीज हो रही है इसका कमाई पर असर पड़ सकता है। हालांकि जाट के मेकर्स ने फैंस के दिलों में बसने के लिए वीकेंड से पहले ही एंट्री मार ली है जो एक प्लस पॉइंट हो सकता है।
जाट की एडवांस बुकिंग (Jaat Movie Advance Booking Collection ): विश्लेषकों के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने हिंदी 2डी फॉर्मेट में लगभग पचास-तीन हज़ार टिकट बेचे हैं, जिससे पूरे भारत में लगभग 1.01 करोड़ की कमाई हुई है। फिल्म ने ब्लॉक की गई सीटों सहित कुल 3.99 करोड़ रुपये कमाए हैं।
जाट फिल्म से गदर 2 जैसी उम्मीद लगाए बैठे हैं फैंस
सनी देओल दो साल बाद पर्दे पर नजर आने वाले हैं। साल 2023 में उनकी फिल्म गदर 2 ने कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म में सनी देओल का एक्शन देखने के बाद अब लोगों को जाट का इंतजार नहीं हो रहा । सोशल मीडिया पर जिस तरह से फिल्म को लेकर बज बना हुआ है उससे तो यही लग रहा है कि लोगों को जाट से गदर 2 जैसी उम्मीद है।
