बॉक्स ऑफिस

Good Bad Ugly Day 1 Prediction: अजित कुमार के आगे 'जाट' तोड़ेगी दम, साउथ एक्टर के स्टारडम से छिपकर घूमेंगे सनी पाजी!!

Good Bad Ugly Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' आज रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का काफी शानदार हाइप बना हुआ है। आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म कितने करोड़ की कमाई कर सकती है।

Image

Good Bad Ugly

Good Bad Ugly Day 1 Prediction: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' आज यानी 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस फिल्म में अजित कुमार कुछ नए लुक में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।

अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली का हाल ही में प्रीमियर रखा गया था। इस प्रीमियर के दौरान सितारे धूमधाम से शामिल हुए। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, एक्शन कॉमेडी से तमिलनाडु में पहले दिन 35 करोड़ से 40 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। रमेश बाला ने कहा-ये फिल्म 35 करोड़- 40 करोड़ रुपये के बीच की कमाई करेगी। इस फिल्म का काफी शानदार हाइप बना हुआ है। अजित कुमार मास सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। पिछली बार अजित कुमार फिल्म विदामुयार्ची में नजर आए थे। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था।

तृष्णा कृष्णन और अजित कुमार की जोड़ी

अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है। इस फिल्म में गैंगस्टर-डॉन की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में अजित कुमार और तृष्णा कृष्णन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के संगीत निर्देशक जीवी प्रकाश कुमार हैं। अजित कुमार और तृष्णा कृष्णन के अलावा इस फिल्म में सुनील, अर्जुन दास, प्रिया प्रकाश वारियर और प्रसन्ना भी नजर आने वाले हैं।

छूट्टी का मिलेगा फायदा

Cine Ulagam के अनुसार, रिलीज से ठीक दो दिन पहले फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए दुनियाभर में करीब 21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। साउथ सुपरस्टार ने रिलीज से पहले ही शानदार शुरुआत कर ली है। आज महावीर जयंती की छूट्टी का फायदा फिल्म को मिल सकता है। अब देखना होगा कि फिल्म कितनी कमाई कर सकती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article