Independence Day Clash 2024: खेल-खेल में-वेदा को धूल चटाने आएगी स्त्री 2, राजकुमार-श्रद्धा देंगे अक्षय-जॉन को पटखनी

Stree2 VS Khel Khel Mein VS Vedaa Box Office Clash: फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने अपने बैनर की सबसे सफल हॉरर फिल्म स्त्री की दूसरी कड़ी का ऐलान कर दिया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ साफ हो गया है कि ये मूवी खेल-खेल में और वेदा के साथ क्लैश करेगी।

Stree2 VS Khel Khel Mein VS Vedaa Box Office Clash: बॉलीवुड कलाकार राजकुमार राव के लिए साल 2024 काफी धमाकेदार रहा है। सबसे पहले उनकी श्रीकांत ने दर्शकों का दिल जीता और फिर मिस्टर एंड मिसेज माही ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इन दोनों फिल्मों से चर्चा में रहे राजकुमार राव इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी नई फिल्म स्त्री 2 लेकर आएंगे, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। फिल्म स्त्री 2 के निर्माता दिनेश विजान ने कुछ देर पहले ही ऐलान किया है कि वो अपनी नई फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश करेंगे।

Stree2 VS Khel Khel Mein VS Vedaa Box Office Clash.

दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस की सबसे सफल मूवी है स्त्री 2 (Stree 2)

निर्माता दिनेश विजान ने अपने बैनर तले जब हॉरर यूनिवर्स बनाने का फैसला लिया, तब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री ही वो मूवी थी, जिसके साथ उन्होंने ये सपना देखा। फिल्म स्त्री को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली, जिसके बाद भेड़िया और मुंज्या जैसी मूवीज दर्शकों के सामने आईं। इन फिल्मों के दम पर दिनेश विजान ने सफल हॉरर यूनिवर्स बना लिया है और अब वो इस हॉरर यूनिवर्स को अलग स्तर पर पहुंचाने के लिए स्त्री 2 लेकर आ रहे हैं, जो इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

End of Feed