बॉक्स ऑफिस

Chandu Champion Box office Day 1: ओपनिंग डे पर दिखेगा कार्तिक आर्यन स्टारर का जलवा, कमाई होगी इतने करोड़

Kartik Aaryan's Chandu Champion Box office Day 1: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। 14 जून को निर्माताओं ने उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को रिलीज कर दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई करने सफल रहेगी।

Image

Kartik Aaryan's Chandu Champion Box office

Chandu Champion Box office Day 1: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का इंतजार कर रहे लोगों के एक बड़ी खुशखबरी है। दुनिया भर के सिनेमाघरों में यह फिल्म दस्तक दे चुकी है। खुशी की बात यह है कि कार्तिक आर्यन स्टारर की टिकिट्स केवल 150 रुपये में उपलब्ध हैं। निर्माताओं ने ऐसा इसलिए किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सिनेमाघरों तक फिल्म को देखने पहुंच सकें। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। कई लोगों का यह तक मानना है कि 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है।

'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सी इस फिल्म की चर्चा लोगों के बीच होने लगी थी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर 13 से 145 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी। अगर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की ये फिल्म 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रहती है तो एक शानदार शुरुआत होगी। फर्स्ट वीकेंड में 'चंदू चैंपियन' के लिए 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

कबीर खान के निर्देशन में बनकर तैयार हुई कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जिंदगी पर आधारित है। 13 जून की शाम को बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म देखने के लिए अनन्या पांडे, विद्या बालन, अरशद वारसी, शनाया कपूर, अंगद बेदी और ऋचा चड्ढा सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद सभी ने इसकी जमकर तारीफ की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article