बॉक्स ऑफिस

Chandu Champion Box Office Collection Day 1: दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही Kartik Aryan की फिल्म, पहले दिन इतनी हुई कमाई

Chandu Champion Box Office Collection Day 1: फिल्म समीक्षकों के अनुसार कार्तिक ने इस फिल्म में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी है, फिल्म की कहानी में कार्तिक ने जान डाल दी जिसे वह मुरलीकांत के किरदार में फिट नजर आ रहे है ।

Image

Kartik Aaryan's Chandu Champion Box office Day 1

Chandu Champion Box Office Collection Day 1: कार्तिक आर्यन ( Kartik Aryan) की हालिया रिलीज फिल्म चंदू चैंपियन सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक दिन हो गया है और इसे बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म कल शुक्रवार को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन इसने खासा कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शुरुआती चाल अच्छी है जिसके बाद वीकेंड पर इसकी कमाई और बढ़ने के आसार हैं। आइए आपको बताते हैं चंदू चैम्पीयन की पहले दिन की कमाई

कार्तिक आर्यन की नई रिलीज हुई फिल्म चंदू चैंपियन ( Chandu Champion) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन लगभग 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है सैकनलिक की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार 14 जून को चंदू चैंपियन की हिंदी ऑक्यूपेंसी 16.84 प्रतिशत रही। फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में कार्तिक के काम को सराहा जा रहा है वहीं कबीर खान के निर्देशन की भी तारीफ हो रही है।

कबीर खान( Kabir Khan) द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म समीक्षकों के अनुसार कार्तिक ने इस फिल्म में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी है, फिल्म की कहानी में कार्तिक ने जान डाल दी जिसे वह मुरलीकांत के किरदार में फिट नजर आ रहे है । इसके अलावा, यह भावनात्मक और उत्साहपूर्ण समापन है, जो दर्शकों को स्टार कार्तिक के लिए उत्साहित करेगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article