बॉक्स ऑफिस

Stree 2 Worldwide Collection: 500 करोड़ कमाने के चंद कदम दूर है 'स्त्री 2', दुनियाभर में छाया सरकटा का आतंक

Stree 2 Worldwide Collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म भारत ही नहीं दुनियाभर में धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Image

Stree 2 Worldwide Collection (credit Pic: Instagram)

Stree 2 Worldwide Collection: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते बीत गए है। फिल्म पिछले हफ्ते 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने 8 दिनों में दुनियाभर में कितने करोड़ की कमाई की।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि फिल्म ने दुनियाभर में कितने करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 428 करोड़ की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म ने 363 करोड़ की कमाई की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन लिखा, स्त्री मेनिया ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आप सभी का धन्यवाद। इस प्यार के लिए।

फिल्म ने कमाए कितने करोड़ रुपये

स्त्री 2 को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। हॉरर कॉमेडी फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था। स्त्री को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के मेकर्स ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि स्त्री 3 की कहानी लिखी हुई है। इस वजह से फिल्म को बनाने में कम समय लगेगा। स्त्री 2 में वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियो रोल प्ले किया है। दर्शकों को स्त्री 3 के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा रिलीज हुई है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article