Rajkummar Rao Reaction On Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। लेकिन फिल्म की जमकर आलोचना भी हुई थी। अब फिल्म को लेकर राजकुमार राव ने अपना रिएक्शन दिया है। राजकुमार इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने कहा, मुझे एनिमल पसंद आई। मुझे फिल्म के कुछ सीन्स अच्छे नहीं लगे। वरना मुझे फिल्म काफी अच्छी लगी। मुझे रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगी।
एनिमल को लेकर राजकुमार ने किया रिएक्ट
राजकुमार ने कहा, फिल्म का टाइटल एनिमल है ना कि आदर्श पुरुष। फिल्म के डायरेक्टर ने एनिमल की कहानी को दिखाया है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 917 करोड़ की कमाई की थी। एक्टर ने आगे कहा, अगर आप देवदास फिल्म देख रहे हैं और उस कैरेक्टर को खुद से रिलेट कर रहे हैं तो आपकी गलती है। फिल्म में एक कैरेक्टर को दिखाया है। फिल्म में आखिरी में उस कैरेक्टर की मौत हो जाती है। अगर आप भी उस कैरेक्टर की तरह करेंगे तो आपकी भी जल्द मौत हो जाएगी।
देवदास एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा है जो साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ समेत तमाम सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में है।
