Stree 2 Worldwide Collection: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। अमर कौशिक की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषके बनर्जी और पकंज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियो रोल प्ले किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Stree 2 Worldwide Collection (credit Pic:instagram)
ये भी पढ़ें- 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर Aishwarya संग Salman ने की थी ऐसी हरकत !! बार-बार छूने पर डायरेक्टर ने लगाई थी फटकार
सेकेंड सेटर्डे को फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेकर्स ने खुलासा किया कि फिल्म ने 505 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने भारत में 426 करोड़ का बिजनेस किया है। ओवरसीज में फिल्म ने 78 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई से मेकर्स बेहद खुश है।
फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
स्त्री 2 में सरकटे के आंतक को दिखाया गया है। सरकेट के आतंक के साथ-साथ फिल्म में जबरदस्त पंच लाइनंस है। फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने कहा, मुझे पता था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। लेकिन इतने अच्छे नंबर आएंगे। ये उम्मीद नहीं थी। फिल्म की कहानी को हम पिछले 2 साल से लिख रहे थे। भेड़िया के पहले से भी हम इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वरुण और अक्षय कुमार के कैमियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा रिलीज हुई थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई।
