'Stree 2' Box office Collection: 18वें दिन भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ने की धांसू कमाई, जल्द बनेगी 500 करोड़ी

'Stree 2' Box office Day 18: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है।

Stree 2 Box Office Collection: अमर कौशिक के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 15 अगस्त से लेकर अब तक फिल्म के कलेक्शन में ऐसी गिरावट देखने को नहीं मिली है, जिससे निर्माताओं की नींद उड़ जाए। 18 दिनों के बाद भी इस फिल्म को ऑडियंस देखने के सिनेमाघरों का रुख कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने रविवार के दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है। यह फिल्म इस हफ्ते 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। आइए देखें फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Stree 2 Box office Collection

500 करोड़ी होने से एक कदम दूर है श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2'

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने 18वें दिन यानी रविवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 15 अगस्त के दिन ही फिल्म 'स्त्री 2' के साथ अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्में ने 'स्त्री 2' के कलेक्शन के सामने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था। ये दोनों ही फिल्में कई जगहों से बड़े परदे से उतर चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर 'स्त्री 2' ने इन 18 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 480.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

End of Feed