बॉक्स ऑफिस

'Stree 2' Box office Collection: 19वें दिन की कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की चिंता, श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म ने दर्ज की भारी गिरावट, देखें आंकड़े

'Stree 2' Box office Day 19: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) धीरे-धीरे 500 करोड़ी होने की ओर आगे बढ़ रही है। आइए देखें इस फिल्म ने 19वें दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Stree 2

'Stree 2' Box office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) का क्रेज अभी भी लोगों के अंदर बना हुआ है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन पूरे हो गए हैं। 19 दिनों के बाद भी इस हॉरर कॉमेडी की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। तीसरे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के कलेक्शन में भले ही गिरावट आई हो लेकिन यह 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन बड़ी आसानी से कर लेगी। आइए देखें फिल्म ने सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

500 करोड़ी होने से चूक गई 'स्त्री 2'

Sacnilk की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर और राजकुमार की हॉरर कॉमेडी ने 19वें 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म के रविवार के बिजनेस की बात की जाए तो इसने 22 करोड़ रुपये जुटाए थे। 19 दिनों के बाद यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 486 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म को 500 करोड़ी होने में केवल 14 करोड़ रुपये की जरुरत है। निर्माताओं को उम्मीद थी कि फिल्म सोमवार के दिन डबल डिजिट में कमाई करने में कामयाब रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' को ऑडियंस लगातार प्यार कर रही है। फिल्म में श्रद्धा और राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की एक्टिंग ने भी लोगों को दीवाना बनाया है। फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन के कैमियो ने भी 'स्त्री 2' में जान डाल दी थी। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article