बॉक्स ऑफिस

Stree 2 Box Office Collection Day 17: स्त्री 2 ने लगाई तगड़ी छलांग, 17 दिन में कमा डाले इतने करोड़

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 17वें दिन कितनी कमाई की है।

Image

Stree 2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। श्रद्धा कपूर की ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्में भी रिलीज हुई थी, लेकिन कमाई के मामले में इस फिल्म ने बाकी फिल्मों को जोरदार टक्कर दी और बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 17वें दिन कितनी कमाई की है।

कितना हुआ कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने तीसरे वीकेंड यानी तीसरे शनिवार को 16 करोड़ का कलेक्शन भारत से किया है। जिसके बाद कुल कमाई 457.55 करोड़ रुपये हो गई है। वही श्रद्धा की फिल्म वर्ल्डवाइड के मामले में 600 करोड़ का आकड़ा पार कर ली है।

कैमियो करते नजर आए ये एक्टर

इस हॉरर-कॉमेडी में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आए हैं। फिल्म के खलनायक सुनील कुमार उर्फ सरकटा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसके बाद एक्टर को बिग बॉस 18 का ऑफर भी मिला है। स्त्री 2 में अक्षय कुमार, वरुण धवन ने कैमियो किया है। वही इस फिल्म में तमन्ना भाटिया ने एक आइटम सॉन्ग किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article