बॉक्स ऑफिस

Stree 2 Box Office Collection: राजकुमार-श्रद्धा की 'स्त्री 2' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 600 करोड़ कमाने वाली बनी पहली फिल्म

Stree 2 Box Office Collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में डेढ़ महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने सभी बिग बजट फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म ने 600 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसा करने वाली स्त्री 2 इस साल की पहली फिल्म बन गई है।

Image

Stree 2 Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Stree 2 Box Office Collection: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म में श्रद्धा, राजकुमार के साथ अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पकंज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियो रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है इस डॉयलाग को स्त्री 2 ने सच कर दिया है। फिल्म 600 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। स्त्री 2 से सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये भी पढ़ें- Kajol ने बहन के साथ सेलिब्रेट किया मां तनुजा का 81वां जन्मदिन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। तरण ने अपने पोस्ट में हर हफ्ते फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की। इसके बारे में भी बताया है। फिल्म ने सभी बिग बजट फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

600 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी स्त्री 2

स्त्री 2 ने शाहरुख खान की जवान- पठान, रणबीर कपूर की एनिमल और प्रभास की बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म की सक्सेस को श्रद्धा कपूर ने अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी गर्ल गैंग के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस ने पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा है, रिकॉर्ड ब्रेकिंग स्त्री।

स्त्री 2 को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था। 6 साल बाद मेकर्स ने स्त्री 2 को रिलीज किया था। अब फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article