बॉलीवुड

Kajol ने बहन के साथ सेलिब्रेट किया मां तनुजा का 81वां जन्मदिन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

वेटरन एक्ट्रेस तनुजा आज अपना 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दोनों बेटियों के साथ इस खास दिन की शुरुआत की। एक्ट्रेस की बड़ी बेटी काजोल ने अपनी मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। काजोल ने मां के लिए प्यारा सा नोट भी लिखा है।

Image

Kajol (credit Pic: Instagram)

वेटरन एक्ट्रेस तनुजा (Tanuja) अपने समय की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। एक्ट्रेस आज अपना 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक तनुजा को उनके जन्म की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की बड़ी बेटी काजोल (Kajol) ने अपनी मां का खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है। काजोल की बहन तनीषा ने भी अपने मां पर प्यार लुटाते हुए प्यारा सा पोस्ट लिखा है। ये भी पढ़ें- न्यू मॉम Deepika Padukone ने फैंस को दिखाई अपनी लाइफ की छोटी सी झलक, बेटी संग ऐसे बिता रही हैं समय

काजोल ने मां के जन्मदिन पर उनके साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में काजोल अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ ट्रेडिशन अटायर में नजर आ रही हैं। दूसरे फोटो में बर्थडे केक की फोटो शेयर की है जिसमें तनुजा की पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगी है और उस पर खूबसूरत हमेशा लिखा है। इन फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, अगर जन्मदिन फूलों से भरा होता तो हम मेज पर फूल बरसा देते। हमारी सदाबाहर, खूबसूरत मां को 81वां यानी 18वां जन्मदिन मुबारक। मैं आपसे चांद तक प्यार करती हूं मां।

काजोल ने मां तनुजा पर जमकर लुटाया प्यार

काजोल के पोस्ट पर करण जौहर समेत बाकी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। काजोल अपनी मां के बहुत क्लोज हैं। वो अक्सर अपनी मां और छोटी बहन तनीषा के साथ स्पॉट होती हैं। मां के जन्मदिन से एक दिन पहले काजोल ने अपनी बेटी न्यासा समेत मां और बहन को नेशनल डॉटर्स डे की बधाई दी थी। काजोल के पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल कृति सेनन के साथ दो पत्ति में नजर आएंगी। एक्ट्रेस आखिरी बार द ट्रायल वेब सीरीज में नजर आई थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article