Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3: 'धड़क 2' पर भारी पड़ी 'सन ऑफ सरदार 2', कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 4, 2025, 07:47 AM IST

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection Day 3: एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) ने तीसरे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म धड़क 2 (Dhadak 2) की कमाई की नई रिपोर्ट सामने आ गई है।

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की लीड रोल वाली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) इन दिनों काफी चर्चा में है। अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर रिलीज होने के बाद एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म सन ऑफ सरदार को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की कमाई को लेकर नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection Day 3

Image Source: Son of Sardaar 2 And Dhadak 2 Movie

'सन ऑफ सरदार 2' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर अजय देवगन और रवि किशन (Ravi Kishan) की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने तीसरे दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने तीसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ अजय देवगन की इस फिल्म का लुक कलेक्शन 24.75 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी सामने आए कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं। असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed