बॉक्स ऑफिस

Saiyaara Box Office Day 17: 'सन ऑफ सरदार' के आगे नहीं थमा 'सैयारा' का जादू, 'धड़क 2' को भी दिखाया ठेंगा

Saiyaara Box Office Day 17: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' का जादू रिलीज के 17वें दिन बाद भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में फिल्म के 17वें दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें एक बार फिर 'सैयारा' ने अपना जादू चलाकर जमकर कमाई की।

Image

Image Source: yash raj films Instagram

Saiyaara Box Office Day 17: यश राज बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' को लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है। इस रॉम कॉम वाली कहानी को देश के युवाओं ने काफी पसंद किया। इसी फिल्म से बॉलीवुड और जनता को दो नए चेहरे मिले एक अहान पांडे तो दूसरी अनीता पड्डा। दोनों ने डेब्यू फिल्म में अपनी केमिस्ट्री से ऑनस्क्रीन आग लगा दी। अहान पांडे का 'सैयारा' लुक इन दिनों ट्रेंड पर है। अब हाल ही फिल्म के 17वें दिन हुई कमाई के आँकड़े सामने आए हैं जो मेकर्स को मालामाल बना रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की पढ़िए रिपोर्ट।

मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) ने संडे को भी बॉक्स ऑफिस पर ताबतोड़ कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रविवार 8 करोड़ की कमाई कर सभी के छक्के छुड़ा दिए हैं। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 299.75 करोड़ हो गया है। अगर ऐसे ही कमाई चलती रही तो अहान पांडे (Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' 300 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

आपको जानकार हैरानी होगी कि हाल ही में फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' भी रिलीज हुई लेकिन सैयारा के जादू के आगे दोनों धाराशाई रह गईं। बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के आगे 'सैयारा' ने घुटने नहीं टेके। फिल्म गाने हो या रोमांटिक सीन दोनों ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'सैयारा' एक ब्रेकअप सॉन्ग बन चुका है जिसे यंगस्टर जमकर इन्जॉय कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article