बॉक्स ऑफिस

Kingdom Box Office Collection Day 3: 'किंगडम' की तीसरे दिन भी धीमी रही रफ्तार, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 3, 2025, 09:10 AM IST

Kingdom Box Office Collection Day 3 Early Estimate: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म किंगडम (Kingdom) की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म किंगडम ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म का कितना कलेक्शन हुआ है...

Image

Image Source: Kingdom Movie

Kingdom Box Office Collection Day 3 Early Estimate: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की लेटेस्ट स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म किंगडम (Kingdom) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। 31 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म किंगडम को लेकर एक के बाद एक रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म किंगडम को रिलीज हुए दिन दिन पूरे हो गए है। फिल्म किंगडम ने दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। फिल्म किंगडम की कमाई एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए थे।

'किंगडम' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की फिल्म किंगडम एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म किंगडम को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए हैं। इसके बाद अब फिल्म किंगडम की कमाई को लेकर नया अपडेट सामने आय है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम को तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.08 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म किंगडम की कुल कमाई 33.58 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बताते चले कि फिल्म किंगडम की कमाई के आंकड़े अनुमानित है अभी असल आंकड़ों के सामने आने अभी बाकी है। फिल्म की कमाई अभी भी उम्मीद से काफी कम है।

इतने करोड़ में बनी है 'किंगडम'

डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी (Gowtam Tinnanuri) के निर्देशन में बनी फिल्म किंगडम की कमाई ने मेकर्स को चिंता में डाल दिया है। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म को बनाने में मेकर्स को 130 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। अभी तक फिल्म बजट के आधा भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम की कमाई आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म किंगडम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article