'Son of Sardaar 2' Box Office collection day 9: अजय देवगन स्टारर की कमाई में आया भारी उछाल, 50 करोड़ी होने से इतने कदम है दूर

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) ने शनिवार के दिन अच्छी ग्रोथ दर्ज कराई है। अब यह मूवी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है।

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) 1 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। ऑडियंस के अंदर शुरुआत में 'सन ऑफ सरदार 2' को बड़े पर देखने का क्रेज था। मगर फिल्म क्रिटिक्स के रिव्यू सामने आने के बाद लोगों की बड़ी भीड़ फिल्म को देखने नहीं गई। वीक डेज में लगातार फिल्म की गिरती कमाई को देख निर्माताओं की चिंता बढ़ गई थी। मगर शनिवार के कलेक्शन को देखकर अब उनकी सांस में सांस आई है। आइए देखें यह मूवी 9 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 9

Pic Credit: IMDb

Sacnilk ने अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक यह शनिवार को 4 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार के दिन यह मूवी कुल 1.25 करोड़ रुपये ही कमाने में सफल रही थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'सन ऑफ सरदार 2' का बिजनेस 33 करोड़ रुपये रहा है। वही दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह मूवी 49 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही है। उम्मीद है कल तक यह मूवी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

End of Feed