बॉक्स ऑफिस

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 15: 'महावतार नरसिम्हा' ने बड़े पर्दे पर काटा गदर, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 9, 2025, 02:32 PM IST

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 15: एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म महावतार नरसिम्हा ने 15वें दिन इतना करोड़ रुपये कमाए हैं। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

Image

Image Source: IMDb

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 15: मायथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) रिलीज होने के बाद से चर्चा में हैं। इस फिल्म के कहानी से लेकर कलेक्शन तक ने सबको हैरान कर रखा है। फिल्म महावतार नरसिम्हा की आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म महावतार नरसिम्हा को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई को लेकर नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म महावतार नरसिम्हा ने 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। तो चलिए देखते हैं फिल्म महावतार नरसिम्हा ने 15वें दिन कितनी कमाई।

महावतार नरसिम्हा ने 15वें दिन किया इतना कलेक्शन

फिल्म महावतार नरसिम्हा एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। 25 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म महावतार नरसिम्हा को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद फिल्म महावतार नरसिम्हा की कमाई को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म महावतार नरसिम्हा ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 125.65 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को अश्विन कुमार (Ashwin Kumar) ने डायरेक्ट किया है, और जयपुरना दास (Jayapurna Das), अश्विन कुमार, और रुद्र प्रताप घोष (Rudra Pratap Ghosh) ने मिलकर लिखा है।

किसने दी है आवाज

फिल्म महावतार नरसिम्हा में आदित्य राज शर्मा (Aditya Raj Sharma), हरिप्रिया मट्टा (Haripriya Matta), और प्रियंका भंडारी (Priyanka Bhandari) ने आवाज दी है। जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म महावतार नरसिम्हा को देखने के लिए लोग भारी संख्या में सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म महावतार नरसिम्हा जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। फिल्म महावतार नरसिम्हा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article