Saiyaara Box Office Collection Day 23: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) की लीड रोल वाली फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म सैयारा ने अभी तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म सैयारा ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। फिल्म सैयारा को रिलीज हुए 23 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म सैयारा ने 23वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने रिलीज के 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये की कमाई की है।
'सैयारा' ने 23वें दिन किया इतना कलेक्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म सैयारा को रिलीज हुए 23 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद फिल्म सैयारा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म सैयारा का 23वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 316.38 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई नए आंकड़ों ने लोगों के साथ-साथ मेकर्स का भी दिल खुश कर दिया है।
क्या फिल्म पार कर पाएगी 500 करोड़ का आंकड़ा?
मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा की कमाई की रफ्तार अब भी तेजी से बढ़ रही है। जिसके बाद माना जा रहा है फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। लेकिन फिल्म सैयारा 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं ये कहना थोड़ा मुश्किल है। फिल्म सैयारा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
