Sky Force Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' 24 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। वीक डेज में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। आइए देखें फिल्म 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
100 करोड़ी होने से कुछ कदम दूर है 'स्काई फाॅर्स'
अभिषेक अनिल कपूर औ संदीप केव्लानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्काई फाॅर्स' ने अपने पहले मंगलवार के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो 5 दिनों के अंदर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 78.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। आने वाले दिनों में निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को लगभग 160 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।
अक्षय कुमार की यह मूवी साल 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस हमले पर आधारित है। इस मूवी में अक्षय कुमार ने विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा और वीर पहाड़िया ने टी. कृष्णा विजया उर्फ टैबी का किरदार निभाया है। फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर भी लीड रोल में हैं। IMDb पर भी अक्षय कुमार की फिल्म को 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है।
