बॉक्स ऑफिस

Sky Force Box Office Collection Day 4: बुरी तरह गिरी अक्षय कुमार स्टारर की कमाई, आंकड़े देख बेचैन हुए मेकर्स

Akshay Kumar's Sky Force Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की एरियल एक्शन बेस्ड मूवी 'स्काई फाॅर्स' को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। शुरुआती वीकेंड में धांसू कलेक्शन करने के बाद यह मूवी मंडे टेस्ट को पास करने में फेल रही है। यहां देखिए फिल्म ने चार दिनों में कितने करोड़ कमाए हैं।

Image

Sky Force

Sky Force Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) को मेकर्स ने 24 जनवरी के दिन रिलीज किया था। इस मूवी की रिलीज से पहले टिकट खिड़की पर भी इसने शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने रविवार के दिन डबल डिजिट में धांसू कलेक्शन किया था लेकिन सोमवार के दिन के आंकड़े देखकर मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। आइए देखें अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' ने 4 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

चौथे दिन धड़ाम से गिरी 'स्काई फाॅर्स' की कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' ने शनिवार के दिन 22 करोड़ रुपये और रविवार के दिन 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक 'स्काई फाॅर्स' ने सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट दर्ज कराई है। इस मूवी के कलेक्शन केवल 6.25 करोड़ रुपये रहा है। इस मूवी के कलेक्शन ने अब मेकर्स की चिंता को बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार इस मूवी को निर्माताओं ने 160 करोड़ रपये के बजट के साथ बनाया है। सोमवार के दिन की कमाई देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालने में असफल साबित होगी।

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' से वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड की दुनिया में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म में निम्रत कौर और सारा अली खान सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। यह फिल्म साल 1965 में हुई इंडिया-पाकिस्तान एक युद्ध पर बेस्ड है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article