बॉक्स ऑफिस

Emergency Box Office Collection Day 12: कंगना रनौत स्टारर नहीं निकाल पाई अपना बजट, कमाई रही इतने करोड़

Emergency Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 12 दिन पूरे कर लिए हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है। फिल्म 12 दिनों में 22 करोड़ रुपये कमाने में भी असफल रही है।

Image

Emergency Box Office Collection

Emergency Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' (Emergency) 17 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। 'इमरजेंसी' को ऑडियंस की ओर से अच्छे रिव्यू मिले थे लेकिन इसकी कमाई ने निर्माताओं को निराश ही किया है। फिल्म 12 दिनों के अंदर 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। हर गुजरते दिन के साथ 'इमरजेंसी' के कलेक्शन में गिरावट ही देखने को मिली है। आइए देखें इस मूवी ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

50 करोड़ी नहीं बन पाएगी 'इमरजेंसी'

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' ने मंगलवार के दिन 21 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। यह मूवी भारत में केवल 17.11 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। वहीं दूसरी ओर 'इमरजेंसी' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसका कलेक्शन 21.75 करोड़ रुपये है। आने वाले दिनों में शाहिद कपूर की 'देवा' दस्तक देने वाली है। 'देवा' के रिलीज होते ही 'इमरजेंसी' मूवी के लिमिटेड शोज ही रह जाएंगे, जिससे इसकी कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा।

कंगना रनौत ने ही फिल्म 'इमरजेंसी' का निर्देशन किया है। इस मूवी में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग बेहद शानदार रही है, जिसकी हर किसी ने तारीफ की है। फिल्म में मिलिंद सोमन, अनुपम खेर (Anupam Kher), सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article