Sitaare Zameen Par Box office Day 1: पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी आमिर खान की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़

Sitaare Zameen Par Box office Day 1: आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग करेगी। आइए देखें यह मूवी पहले दिन कितने करोड़ का कारोबार करेगी।

Sitaare Zameen Par Box office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) 20 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस मूवी को अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी दुनिया भर में पेश करने की इजाजत दे दी है। 'सितारे जमीन पर' के माध्यम से फैन्स भी आमिर खान को बड़े परदे पर लगभग 3 साल वापसी करते देखेंगे। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग लेने में कामयाब रहेगी।

Sitaare Zameen Par Box office Day 1

डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी 'सितारे जमीन पर'

आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'सितारे जमीन पर' पहले दिन 10.25 से 10.75 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग लेने में सफल रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि शुरुआती वीकेंड में ही यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।

End of Feed