Singham Again VS Stree 2 Box Office Day 1: श्रद्धा कपूर के सामने नहीं टिक पाई एक्टर्स की फौज, ओपनिंग डे पर दी पटखनी

Singham Again VS Stree 2 Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्शन-थ्रिलर 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को लेकर खबरें आ रही हैं कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये के पार ओपनिंग लेगी। वहीं दूसरी ओर 'सिंघम अगेन' ओपनिंग डे 'स्त्री 2' को मात नहीं दे पाई है।

Singham Again VS Stree 2 Box Office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्शन-थ्रिलर 'सिंघम अगेन' (Singham Again) 1 नवंबर के दिन स्क्रीन पर आ गई है। इस मूवी के साथ कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश हुआ है। इससे पहले 15 अगस्त के दिन श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' के साथ अक्षय कुमार की 'खेल-खेल मैं' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' का तगड़ा क्लैश हुआ था। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' भले ही धांसू ओपनिंग लेने वाली है लेकिन 'स्त्री 2' के आगे यह टिक नहीं पाई है।

Singham Again VS Stree 2 Box Office Day 1

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' ने नेशनल चेन्स में 2.26 लाख टिकट बेचे हैं। इसने रिलीज से पहले ही 7.15 करोड़ रुपये कमा लिए थे। सैकनिल्क के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' को 3500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। उम्मीद है कि भारत में पहले दिन यह मूवी 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है। वहीं दूसरी ओर 'स्त्री 2' ने ओपनिंग डे पर 54.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इस कलेक्शन में पेड प्रीव्यू के भी आंकड़े शामिल है।

End of Feed