बॉक्स ऑफिस

Singham Again Box Office Collection Day 1: छप्पर फाड़ कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला देगी सिंघम अगेन, थर-थर कांपेगी भूल भुलैया 3

Singham Again Box Office Collection Day 1: सिंघम अगेन आज 1 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के बाद अब इसके फर्स्डे डे के कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। फिल्म ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन करने वाली है। यहां इसपर नजर डालते हैं।

Image

Singham Again Box Office Collection Day 1

Singham Again Box Office Collection Day 1: सिंघम फ्रेचाइजी की तीसरा पार्ट सिंघम अगेन (Singham Again) रिलीज हो गया है। 1 नंवबर 2024 को और रोहित शेट्टी के कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। फिल्म की कहानी को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है, जिसे हिंदू महाकाव्य रामायण से लिया गया है। फिल्म में अजय देवगन की बाजीराव सिंघम को भगवान राम, करीना कपूर की अवनि को माता सीता, रणवीर सिंह की सिम्बा को भगवान हनुमान और टाइगर श्रॉफ को लक्ष्मण के तौर पर दिखाया जा रहा है। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार भी मौजूद हैं जिन्हें रामायण के एक अन्य लोकप्रिय पात्र जटायु के रूप में देखा जा रहा है, जबकि अर्जुन कपूर का विलेन वाला रोल, रावण से इंसपायर होने वाला है। यह भी पढ़ें- Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 3 का हो गया बड़ा नुकसान, सिंघम अगेन की हुई बल्ले-बल्ले

फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी और दयानंद शेट्टी भी महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं। फिल्म पहले दिन बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है। यहां मूवी ओपनिंग डे की कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते है।

Singham Again Box Office Collection Day 1

पहले दिन कितना कमाएगी Singham Again?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, कॉप-ड्रामा ने 13,689 शो के लिए 51 लाख से अधिक टिकट बेचकर एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई है। सिंघम अगेन को जबरदस्त स्टारकास्ट का भी फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिलने वाला है। सिंघम अगेन शुक्रवार को 35-40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दमदार ओपनिंग करने की उम्मीद कर रही है। अगर फिल्म को अच्छा वर्ल्ड ऑफ माउथ मिला तो फिल्म वीकेंड पर भी इससे ज्यादा कमाई कर सकती है। फिल्म को कार्तिक आर्यन को भूल भुलैया 3 से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिल रही है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article