बॉक्स ऑफिस

Lucky Baskhar Box office collection day 1: सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 नहीं साउथ की इस फिल्म का भी दिखा दबदबा, पहले दिन हुई तगड़ी कमाई

Lucky Baskhar Box office collection day 1: दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' को वेंकी एटलुरी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म का बुधवार रात को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 100 से अधिक पेड प्रीमियर शो रखा गया था। फिल्म 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत पर आधारित है।

Image

Lucky Baskhar

Lucky Baskhar Box office collection day 1: सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 को टक्कर देने के लिए साउथ की दो फिल्में रिलीज हुई है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें 31 अक्टूबर को दुलकर सलमान, मीनाक्षी चौधरी और आयशा खान की फिल्म लकी भास्कर रिलीज हुई है, जिसे फैंस की ओर से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' को वेंकी एटलुरी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म का बुधवार रात को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 100 से अधिक पेड प्रीमियर शो रखा गया था। फिल्म 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत पर आधारित है। दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की और पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इस फिल्म की कहानी लोगों का दिल जीत रही है।

बता दें दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' का मलयालम, हिंदी, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में प्रीमियर हुआ था। सुबह के शो में 29.52% ऑक्यूपेंसी रही। वही दोपहर में 48.24% तक बढ़ गई। शाम के शो के लिए 32.83% तक ऑक्यूपेंसी रही। रात के शो में 43.13% ऑक्यूपेंसी रही। धीरे-धीरे शो की ऑक्यूपेंसी बढ़ती रही। एक रिपोर्ट के अनुसार पेड प्रीमियर शो में मेकर्स की 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई हुई, जो बुधवार को रखा गया था। वही इसे मिलाकर भारत में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article